Getting the transcript…
By Unbox Tech · 583 caption lines · Watch on YouTube
तो अगर आप लोगों को एक MacBook लेना है लेकिन कंफ्यूजन है कि भैया MacBook Neo लिया जाए या फिर Air M5 तो आज की इस वीडियो के अंदर हम इन दोनों का कंपैरिजन बढ़िया से करेंगे। MacBook Neo आता है भाई A18 Pro चिपसेट के साथ एंड अपना MacBook Air आता है M5 चिपसेट के साथ। एंड इन दोनों में प्राइस डिफरेंस भी है एंड परफॉर्मेंस डिफरेंस भी अच्छा खासा मिलता है हमें। पैसा लगाना कहां ज्यादा वर्थ इट होगा यही देखना है भाई इस वीडियो के अंदर।
हर टाइप के यूजर के हिसाब से एक्सप्लेन करने की कोशिश करूंगा। तो चलो फिर एक-एक करके देखते हैं। बाकी इन दोनों ही लैपटॉप्स के इंडिविजुअल रिव्यूज हम ऑलरेडी चैनल पे कर चुके हैं। तो उनकी वीडियो भी तुम देख लेना। पिंड कमेंट पे लिंक दे दूंगा। बाद में आराम से देखना। पहले अभी तुम इसको देखो। भिड़वाते हैं हम। तो पहले अगर बॉक्स कंटेंट की बात करें तो MacBook Neo के साथ हमें 20 W का एक अप्टर मिलता है और एक टाइप सी टू टाइप सी वाली केबल मिलती है जो Apple आईपैड के साथ देता है। वही सेम सामग्री है। एंड अगर AR M5 की बात करें तो इसके अंदर दो ऑप्शन है भाई।
तुम ड्यूल टाइप सी एडप्टर भी ले सकते हो या फिर एक फास्ट चार्जिंग अपर भी ले सकते हो। अदरवाइज एक 30 व्ट वाला अप्टर आएगा इसके साथ। तो बाय डिफॉल्ट 30 व का USB सीप्टर आता है। एंड उसके साथ हमें एक मैक सेफ चार्जिंग केबल मिलती है इसके अंदर लैपटॉप के कलर से मैच करती हुई। बाकी कुछ पेपर वर्क्स मिलते हैं दोनों ही लैपटॉप्स के बॉक्स में। सबसे पहले डिज़ाइन एंड बिल्ड क्वालिटी की बात करते हैं। तो दोनों ही MacBooks को अगर तुम साथ में रखोगे तो हां तुम्हें MacBook फैमिली की फील तो आएगी भाई। दोनों एलुमिनियम बॉडी के साथ आते हैं। एकदम मेटल जैसी है। यूनिक बॉडी डिज़ाइन है। तो प्रीमियम फीलिंग तुम्हें मिलेगी पूरी। Neo थोड़ा सा कॉम्पैक्ट है।
एयर थोड़ा सा बड़ा फील कराता है जब हम इसके साइड में इसको देखते हैं। क्योंकि एयर 13.6 इंचेस का है एंड Neo 13 इंचेस का है। बाकी डायमेंशन वाइज हल्का सा डिफरेंस है इनके अंदर। देख सकते हो यहां पर स्क्रीनशॉट में कितना फर्क है। थोड़ी सी थिकनेस भी बहुत ही माइनर सी नाo की ज्यादा दे रखी है कंपेयर टू एयर। एंड वेट की बात करें तो अपने MacBook Air का वेट है 1.24 kg के अराउंड अराउंड। एंड MacBook Neo का वेट है अराउंड 1.24 kg। अरे भाई बिल्कुल एकदम सेम सेम वेट है। 1 ग्राम या 2 ग्राम का ही फर्क है। तो बिल्कुल सिमिलर वेट है।
जबकि साइज में डिफरेंस है इनके। तो दोनों ही पोर्टेबल है भाई। आराम से तुम इन्हें कैरी करके घूम सकते हो कहीं पे भी। अब वैसे मटेरियल दोनों का सेम टाइप का ही है। लेकिन इन हैंड फील की बात करें तो मुझे एयर की इन हैंड फील थोड़ी ज्यादा बेटर फील होती है। क्योंकि Neo की जो एजेस हैं वो कुछ ज्यादा ही कर्वड है कंपेयर टू एयर। एंड थोड़ा सा ऐसे फिनिशिंग का फर्क दिया है इन्होंने भाई। तो इस वजह से मतलब अगर साथ-साथ रखते हैं तो एयर थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील कराता है। ऐसा मुझे लगता है क्योंकि मैंने यूज़ किया है। बाकी वैसे Neo भी अच्छा है अपने प्राइस के हिसाब से।
कहीं कमी नहीं लगती। बाकी बिल्ड क्वालिटी दोनों में तुम्हें सिमिलर मिलेगी। कोई भी दिक्कत नहीं है। एंड MacBook काफी लॉन्ग लास्टिंग होते हैं भाई। 5-प 6-छ साल तक तुम्हें बिल्ड में तो इशू जल्दी से नहीं आएगा। अगर तुम अच्छे से केयरफुली हैंडल करते हो। नहीं करोगे तो खर्चा भी मोटा आएगा। एंड कलर्स की बात करें तो दोनों ही लैपटॉप्स में अच्छे खासे कलर्स ऑफर किए जाते हैं। Neo के अंदर भी भाई देख सकते हो यहां पर चारप कलर्स हैं। जिसमें से अभी हमारे पास स्टार लाइट है यहां पर एयर का एंड Neo का सिट्रस कलर ले रखा है हमने।
कमेंट्स में बताना कि तुम्हें इन दोनों के कौन-कौन से कलर पसंद है। अब बात करते हैं डिस्प्ले की। तो इन दोनों की ही डिस्प्ले बहुत ही ज्यादा बढ़िया है। बिल्कुल हमारे सब्सक्राइब बटन की तरह जो कि तुम प्रेस नहीं करते हो। पता नहीं क्यों भाई वीडियो देखते हो काम निकलता है तुम्हारा। चलते बनते हो। ऐसा ही और भी धमाकेदार कंटेंट चैनल पे आएगा। तो प्लीज सब्सक्राइब कर दो ताकि हम इस 5% की लॉयल जनता को इनक्रीज कर सकें क्योंकि यही वो लॉयल जनता है जो सब्सक्राइब करके वीडियोस देखती है। बाकी लोग भाई चले जाते हैं। ऐसे मत करो यार दिल दुखता है मेरा। बेल आइकॉन भी ऑल पे कर देना। तो डिस्प्ले में अच्छा खासा डिफरेंस है। हालांकि जब तुम साइड बाय साइड देखोगे तो इतना ज्यादा नोटिसेबल नहीं लगता है।
सबसे पहली चीज तो साइज में डिफरेंस है। Neo अपना 13 इंचेस का। एयर में 13.6 इंचेस की डिस्प्ले मिलती है। और एयर के अंदर एक सेंटर में थोड़ी सी नच मिलती है और बज़ल्स भी थोड़े कम है कंपेयर टू Neo। Neo में थोड़ा सिमिट्रिकल पैटर्न है। जैसे पहले MacBooks में आता था। इस वजह से थोड़े से मोटे हैं बज़ल्स कंपैरेटिवली मोटे हैं। बट वैसे Neo के भी अच्छे हैं। बाकी रेोल्यूशन में भी थोड़ा सा फर्क है। एयर के अंदर 2560/ 1664 रेोल्यूशन की मिलती है डिस्प्ले। एंड Neo के अंदर 2408/1506 रेोल्यूशन की। ब्राइटनेस ऑलमोस्ट सिमिलर है। 500 निट्स की मिलती है दोनों में।
दोनों में ही 1 बिलियन कलर सपोर्ट है। लेकिन Neo के अंदर हमें 100% एसआरजीबी की कलर एक्यूरेसी मिलती है। एंड Air M3 के अंदर हमें P3 गेममेट मिलता है जो कि एसआरजीबी से भी थोड़ा सा वाइडर बैंड होता है। आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हो पता चल जाएगा। तो इस वजह से कलर्स प्रोडक्शन जो है ना एयर के अंदर वो थोड़े बेटर होते हैं। नॉर्मल यूजर को फर्क नहीं पड़ेगा और ना ही इतना पता चलेगा। अगर तुम नॉर्मल कंटेंट कंसमशन करते हो। बट अगर तुम कलर ग्रेडिंग या फिर कलर एक्यूरेसी वाले काम करते हो तो एयर में थोड़े ज्यादा बेनिफिट मिल जाएंगे तुम्हें। हालांकि दोनों ही कलर एक्यूरेट है। दोनों में काम कर सकते हो।
बट कंपैरेटिवली बता रहा हूं मैं क्योंकि हम कंपैरिजन कर रहे हैं ना तो हल्की सी वहां पर कलर प्रोडक्शन में एयर बेटर परफॉर्म करेगा क्योंकि ज्यादा वाइडर बैंड सपोर्टेड है इसकी डिस्प्ले में। बाकी यहां साइड बाय साइड तुम देख भी सकते हो। अगर नेकी आई से देखे तो ज्यादा फर्क पता भी नहीं चलता। कहीं-कहीं कुछ-कुछ मोमेंट्स में पता चलता है कि हां एयर थोड़ा सा बेटर कलर प्रोड्यूस कर रहा है क्योंकि उसमें वाइडर बैंड सपोर्टेड है। बस यही बात है।
बाकी एक चीज कॉमन है। दोनों के अंदर ही 60 हर्टz मिलता है तुम्हें। Apple कि भाई क्या बोले? 120 तो यह देगा ही नहीं। Pro के अलावा 2 लाख। अब तो 2.5 लाख फूंकने पड़ेंगे तुम्हें 120 हर्टz के लिए। होपफुली जल्द ही नए वाले मैक्स में ऐसा कुछ कर दे Apple यार बिना प्राइस बढ़ाए। आई होप सो कमेंट सेक्शन में अपना ओपिनियन दो। बाकी कीबोर्ड एंड ट्रैकपड दोनों का ही काफी ज्यादा बढ़िया है। दोनों के अंदर ही मैजिक कीबोर्ड मिलता है। लेकिन Air M5 में हमें बैकलिट मिलती है वाइट कलर की जिसकी अलग-अलग ब्राइटनेस को भी तुम एडजस्ट कर सकते हो। बट Neo के अंदर कीबोर्ड बैकलिट नहीं है। यह मेरे को थोड़ा सा ड्रॉबैक भी लगता है Neo का। मैंने इसकी वीडियो में भी बताया था कि बंदा यार पैसे दे रहा है ₹80,000 तुम्हें। और Apple ने एक ऐसी जरूरत की चीज गायब करी है ना जान कर के।
पता नहीं क्यों भाई बट मेरे हिसाब से इसमें देनी चाहिए थी यार रात में अगर अंधेरे में काम करना हो वो बंदा कैसे करेगा बाकी दोनों के अंदर ही टच आईडी का सपोर्ट तुम्हें मिलता है लेकिन Neo के अंदर ना 256 GB वाले वेरिएंट में नहीं मिलेगा हमारे पास 256 है तो इसमें टच आईडी नहीं है अगर 512GB लेते हो तो तुम्हें टच आईडी मिल जाएगी Apple की हरकत है बाकी Air के अंदर हमें फोर्स टच ट्रैकपड मिलता है और Neo के अंदर फिजिकल ट्रैकपड है फिजिकल टच वाला जैसा नॉर्मली Windows लैपटॉप्स में तुमने देखा होगा फोर्स टच में क्या होता है कि ट्रैकपड ना प्रेस नहीं होता बट वो एक हेप्टिक इंजन इनका ऐसा है जो तुम्हें फील कराएगा कि हां भाई टच हो रहा है और मतलब ऐसे तुम दबा रहे हो जबकि वो दबता नहीं है। जैसे 3D टच होती थी ना Apple की पहले स्मार्टफोनस में iPhone 7 iPhone 8 के अंदर वैसा तो ये थोड़ा ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। ये वैसा ही है जैसा नॉर्मल लैपटॉप्स में होता है। बट एक चीज मैं कहूंगा Neo का ट्रैकपड स्टिल Windows लैपटॉप से बेटर है। ये चीज तो माननी पड़ेगी। एंड ट्रैकपड के साइज की बात करें तो वो भी एयर का थोड़ा सा बड़ा है
कंपेयर टू Neo। बाकी यार टाइपिंग एक्सपीरियंस काफी सिमिलर है। तुम्हें डे टू डे लाइफ में दोनों में काम करने हैं। बढ़िया हो जाएंगे। एंड ट्रैकपड में भी जेस्चर्स वगैरह सब सपोर्टेड है दोनों लैपटॉप्स के अंदर। एंड पोर्ट्स के अंदर भी हमें एक अच्छा खासा डिफरेंस मिलता है भाई। Air M5 के अंदर हमें दो टाइप सी पोर्ट मिलते हैं। थंडरब्ट 4 वाले। एंड इसके अंदर मैग्नेटिक चार्जिंग का सपोर्ट है। तो चार्ज करते वक्त भी तुम्हारे दोनों पोर्ट्स फ्री रहेंगे। Neo के अंदर ऐसा केस नहीं है। Neo में दो ही टाइप सी पोर्ट है।
जिसमें से एक टाइप सी पोर्ट है USB 3 वाला और एक है USB 2 वाला। जो USB 3 है वो 10Gbps वाला है। अब जो अपना Air है उसका थंडरब्ट 4 वाला पोर्ट अप टू 40Gbps तक सपोर्ट करता है। मतलब वो काफी तगड़ी फाइल ट्रांसफर स्पीड्स है। Neo में अप टू 10Gbps तक का ही मैक्सिमम सपोर्ट है। और जो दूसरा पोर्ट है वो 2.0 वाला है। तो उसकी 480 Mbps की स्पीड है। तो मतलब देख सकते हो काफी अच्छा खासा टेक्नोलॉजी वाइज डिफरेंस दे दिया इन्होंने। एंड एक हेडफोन जैक भी मिलता है राइट साइड पे। बाकी हेडफोन जैक Neo में भी मिलता है। लेकिन Neo में ना लेफ्ट साइड पे दे रखा है। एयर में राइट साइड पे। और दोनों लैपटॉप्स के टाइप सी पोर्ट्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। लेकिन डिस्प्ले आउटपुट की बात करें तो एयर हमारा अप टू टू एक्सटर्नल डिस्प्लेस को सपोर्ट करता है विद 6K 60 रेजोल्यूशन। लेकिन Neo में सिर्फ एक ही एक्सटर्नल डिस्प्ले तुम कनेक्ट कर सकते हो अप टू 4K 60 रेजोल्यूशन। क्योंकि इसका दूसरे वाले जो USB टू वाला पोर्ट है ना उससे डिस्प्ले आउटपुट नहीं मिलता। तो इसका जो एक ही पोर्ट है ना उसी से तुम्हें डोंगल वगैरह लगा के भाई सारी चीजें करनी पड़ेंगी। बट एयर के अंदर तुम्हारे पास
थोड़ी सी फ्लेक्सिबिलिटी है क्योंकि टाइप सी पोर्ट्स एक्स्ट्रा है। प्लस चार्जिंग के लिए भी अलग से पोर्ट यूज़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बट Neo के अंदर वो चीज नहीं है। और इसका जो ये 2.0 वाला पोर्ट है यह मुझे बहुत ही अनयूजेबल लगता है क्योंकि इसको तुम सिर्फ चार्जिंग के लिए यूज़ कर पाओगे क्योंकि भाई फाइल ट्रांसफर स्पीड्स भी इतनी ज्यादा नहीं आएगी डिस्प्ले आउटपुट ले नहीं सकते तो क्या ही काम आएगा है ना एटलीस्ट इसको भी USB 3 देना चाहिए था मेरे हिसाब से यार ये कॉस्ट कटिंग अच्छी नहीं है यार। बाकी कैमरा की बात करें तो दोनों ही लैपटॉप्स के वेबक काफी ज्यादा अच्छे हैं। लेकिन एयर के अंदर ना 12 मेगापिक्सल का कैमरा यूज़ करा है जो ये लोग अपने आईपैड में यूज़ करते हैं। वही सेंटर स्टेज वाला कैमरा। इसके अंदर ना एक बहुत ही बढ़िया फीचर मिलता है जो कि है डेस्क व्यू वाला।
तो मतलब अगर तुम अपने लैपटॉप के वेबक से कुछ कर रहे हो एंड इसमें डेस्क व्यू ओपन करते हो तो भाई वो नीचे का भी कुछ सामान अगर टेबल पे रखा है तो वो भी शो कर देगा। इसके साथ-साथ इसमें हमें फोर स्पीकर्स मिलते हैं और थ्री माइक्रोफोनस मिलते हैं। ओवरऑल मतलब एकदम Apple जो प्रीमियम से प्रीमियम चीजें देता है वो एयर में इन्होंने दी है। बट Neo के अंदर कुछ-कुछ चीजें कम है। जैसे कि इसमें 1080p कैमरा मिलता है वो 12 मेगापिक्सल वाला नहीं है।
बट क्वालिटी इसकी भी अच्छी है। यहां देख भी सकते हो तुम। लेकिन इसमें वो डेस्क व्यू वाला फीचर नहीं मिलता। एंड इसमें माइक्रोफोन भी दो लगे हुए हैं। पर टेंशन मत लो। प्रैक्टिकली इतना ज्यादा फर्क नहीं है। मैं यहां पर एक वेबक सैंपल रिकॉर्ड करता हूं। उससे पता चलेगा। तो यह है MacBook Air का कैमरा एंड Mic BC का यूज़ हो रहा है। तो देख लो इसकी क्वालिटी कैसी है। अब चलते हैं अपने Neo के ऊपर। तो ये वीडियो क्वालिटी अभी MacBook Neo से तुम देख रहे हो। Mic BC का यूज़ हो रहा है। देख लो भाई कितना डिफरेंस तुम्हें लग रहा है इसके अंदर। शार्पनेस कहीं ना कहीं मेरे को एज ए प्रीव्यू में ना Neo में ज्यादा लग रही है। तो Air का ना कहीं ना कहीं थोड़ा 60fps जैसी फीलिंग दे रहा था मेरे को यूज़ करते वक्त। मतलब वो आईपैड जैसा ही कैमरा लग रहा है ना ऐसा लग रहा था। फील आ रही थी उसकी। बाकी प्रैक्टिकली तुमने खुद देखा होगा कि इतना बड़ा डिफरेंस भी नहीं है।
अगर तुम सिर्फ मीटिंग्स की ही बात करो। बाकी हां दो तीन फीचर एक्स्ट्रा है वह बात अलग है। बाकी हां स्पीकर्स में भी डिफरेंस है। इसके अंदर चार स्पीकर्स लगे हैं विद स्पेशल ऑडियो सपोर्टेड है। इसमें भी स्पेशल ऑडियो सपोर्टेड है। लेकिन इसमें हमें दो ही स्पीकर्स मिलते हैं। तो स्पीकर्स का भी डिफरेंस सुन लेते हैं एक बार। पहले न्यू सुनते हैं। हरियाण वाले पूरे हैं। अब एयर हरियाण वाले पूरे हैं। भाई सही बताऊं ना जो दो स्पीकर्स एक्स्ट्रा इसमें लगाए हैं उनसे कुछ बहुत ज्यादा डिफरेंस नहीं पड़ रहा। हल्का सा क्लेरिटी ज्यादा एनहांस हो रही है। मतलब शार्पनेस अच्छी आ रही है ऑडियो के अंदर।
बट लाउडनेस मेरे को ऑलमोस्ट सिमिलर सी लगी। हल्का सा कह सकते हो यार हल्का सा बहुत स्लाइट सा लाउड होगा। बट इतना ज्यादा डिफरेंस नहीं है। तो मतलब तुम Neo के स्पीकर्स में भी बढ़िया एंजॉय कर लोगे। वही है ना कि यार ऑन पेपर चीजें अलग होती है एंड रियल में एक्सपीरियंस अलग होता है। तो इसीलिए तो वीडियोस देखते हो ना भाई तुम। सब्सक्राइब करो इस वीडियो के लिए। काम आ रही होगी तुम्हारे। मुझे भी नई-नई चीजें पता चल रही है वीडियो बनाते वक्त।
अब वीडियो को पॉज करके भाई स्पेसिफिकेशंस देख लो दोनों की साइड बाय साइड कि कितनी चीजों में क्या-क्या डिफरेंसेस हमें देखने को मिलते हैं ऑन पेपर। अब यहां पर ना देखो प्रोसेसर का बहुत बड़ा डिफरेंस दोनों में दिया गया है। Neo के अंदर जो 18 Pro चिपसेट है वो मोबाइल क्लास चिपसेट है भाई। जो iPhone 16 Pro में आया था एंड काफी अच्छा प्रोसेसर है भाई वो। परफॉर्मेंस काफी अच्छी है उसकी। वहीं अगर हम MacBook Air M5 की बात करें तो इसमें M5 मिलता है जो इनकी Mac क्लास चिपसेट है। मतलब MacBooks में आता है ना M इसीलिए तो नाम है इसका। तो सस्टेंड प्रोडक्टिविटी एंड हैवी वर्क लोड्स के लिए डेफिनेटली जो इनकी एम सीरीज है वो काफी बेटर है परफॉर्मेंस के मामले में। बाकी ये कितना डिफरेंस है तो उसके लिए मैंने कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन करे हैं। एक बार वो देख लो। साइड बाय साइड इनकी रीड एंड राइट स्पीड देख लो। पहले तो भाई एसएसएसडी की एंड इसके बाद हमने गीक बेंच 7 टेस्ट किया था। सीpu का स्कोर देख सकते हो दोनों का। एंड जीpu का भी स्कोर देख सकते हो ताकि परफॉर्मेंस पता चल जाए।
गीक बेंच एi का बेंचमार्क भी किया था ताकि एआई परफरेंस पता चल जाए। सीनियर बेंच 2026 का स्कोर भी देख सकते हो। तो अच्छा खासा डिफरेंस है कई सारे स्कोर्स के अंदर हमारा M5 के साथ अगर हम कंपेयर करते हैं। बट स्टिल A18 Pro भी अच्छा खासा परफॉर्मेंस निकाल देता है। यह तो देखो पता चल गया इससे। बाकी अगर प्रैक्टिकली बात करें तो स्टूडेंट या ऑफिस पर्पस के लिए अगर लैपटॉप ढूंढ रहे हो जिसमें अगर तुम्हें MS ऑफिस चलाना है, ब्राउजिंग करनी है, पीडीएफ वगैरह देखनी है, असाइनमेंट्स के काम हो गए, प्रेजेंटेशन हो गई, ऑनलाइन क्लासेस, मीटिंग्स वगैरह हो गई या कोडिंग सीखने वाले हो। तुम बेसिक टाइप के मतलब काम अगर तुम्हें करने हैं तो भाई Neo तुम्हारा काम बहुत ही बढ़िया निकालेगा। मोर दैन इनफ है।
आराम से चल जाएगा। ये चीज़ मैंने इसकी वीडियो में भी क्लियर करी थी अच्छे से। मतलब अगर तुम्हें डेली ड्राइवर मैक चाहिए ना तो Neo वो सारी चीजें फुलफिल करता है आराम से क्योंकि बैटरी बैकअप भी अच्छा है एंड एफिशिएंट भी है काफी। एयर भी ये सारे काम करवा देगा। बट वही बात है ना एयर इससे ज्यादा चीजें भी करवा देगा। तो तुम अपने वर्क लोड के हिसाब से पैसे खर्च करो ना। बात करें अगर कोडिंग या प्रोग्रामिंग की तो देखो दोनों ही Mac OS के साथ आते हैं।
तो तुम्हें Mac OS का फायदा तो मिलेगा यहां पर। जैसे कि नेटिव टर्मिनल, िक्स बेस्ड एनवायरमेंट, गिट, डेवलपमेंट मोड वो सारी चीजें Mac OS में मिलती है हमें। तो इसीलिए प्रोग्रामिंग के लिए मैं काफी लोगों को रेकमेंड भी करता हूं कि भाई तुम MacOS की तरफ जाओ। अदरवाइज Windows में फिर लोग Linux डाल के यूज़ करते हैं। प्रेफरेबल वही होता है। तो अब इन दोनों में ही तुम्हें ये सारी चीजें अवेलेबल मिल जाएंगी। और प्रोग्रामिंग के हिसाब से अगर तुम लर्निंग फज़ में हो, नया-नया सीख रहे हो और थोड़ी बहुत चीजों को इंप्लीमेंट करना चाहते हो तो Neo में वो सारी चीजें बढ़िया हो जाएंगी। लेकिन अगर तुम ऑलरेडी प्रोग्रामिंग कर रहे हो एंड तुम्हें एक अच्छा सिस्टम चाहिए जिसमें तुम्हें Android सिमुलेशंस रन करनी है लाइक ऐप डेवलपमेंट कर रहे हो या फिर वेबसाइट डेवलप कर रहे हो। मतलब और भी ज्यादा हैवी वर्क लोड तुम्हारा रहने वाला है। तो रैम की जरूरत वहां पे तुम्हें पड़ेगी और इसमें हमें 16GB रैम मिलती है एयर के अंदर और इसमें सिर्फ 8 GB रैम वो कम पड़ जाएगी भाई फिर थोड़ी सी फ्यूचर में दिक्कत आ सकती है। तो अपने वर्क लोड के हिसाब से देख लेना। ज्यादा हैवी टाइप का अगर करने वाले
हो लाइक मीडियम से लेके हाई लेवल तक तो फिर M5 ज्यादा बेटर डील है। मतलब थोड़ा पैसा इन्वेस्ट कर रहे हो लॉन्ग टर्म के हिसाब से सही रहेगा। एंड अगर एडिटिंग या प्रोडक्टिविटी की काम करने वाले हो तो यहां पर मैं स्ट्रेट फॉरवर्ड भाई तुम्हें एयर रेकमेंड करूंगा। क्योंकि एक तो सबसे बड़ी चीज रैम 16GB रैम तो चाहिए ही चाहिए आज के टाइम पे 8GB कहीं ना कहीं तुम्हें थोड़े टाइम बाद कम लगने लग सकती है। हालांकि हमने Neo के ऊपर भी फोटो एडिटिंग करके देखी थी। काफी अच्छा परफॉर्म करता था। एंड ये वीडियो एडिटिंग भी अच्छी करवा देता है। लाइक अगर तुम्हें नॉर्मल रील्स या श्स वगैरह एडिट करने हैं, YouTube लेवल की 1080p वीडियोस एडिट करनी है तो Neo में भी वो सारी चीजें बढ़िया हो जाती है। बट अगर तुम्हें ज्यादा हैवी प्रोजेक्ट्स रन करने हैं मल्टी लेयर इवन 4K तक भी अगर तुम्हें जाना है या म्यूजिक प्रोडक्शन करनी है, साउंड डिजाइनिंग करनी है तो और भी ज्यादा हैवी सॉफ्टवेयर अगर रन करने हैं देन फिर मैं तुम्हें एयर ही रेकमेंड करूंगा। वो बहुत बड़ा डिफरेंस तुम्हें फील होगा। मल्टी कोर परफॉर्मेंस में ज्यादा फर्क पता चलता है भाई। सिंगल कोर तो चलो
है ही फर्क लेकिन मल्टी कोर में और भी ज्यादा डिफरेंस मिल जाएगा। प्लस इसमें जो एक्स्ट्रा जीpu कोर्स तुम्हें मिलते हैं ना वो तुम्हें सपोर्ट करेंगे। इतने हैवी वर्क लोड्स के अंदर। एंड सेम चीज मैं ग्राफिक डिजाइनिंग के लिए भी रेकमेंड करूंगा। Neo इतना ज्यादा अच्छा नहीं है क्योंकि इसमें सिर्फ 5 GPU कोर्स है। इतना ज्यादा GPU इसका तगड़ा नहीं है भाई। ग्राफिक डिजाइनिंग भी अगर तुम्हें करनी है तो Air M5 ज्यादा बेटर चॉइस रहेगा। एंड अगर गेमिंग करना चाहते हो MacBook पे।
वैसे तो लोग लेते नहीं है गेमिंग के लिए। बट स्टिल अब ना देखो नेटिव गेम्स आ चुके हैं इन पे। लाइक लाइ ऑफ पीस, साइबर पंक, असासिंस क्रीड मिराज, रेजिडेंट इविल ये सारे गेम्स नेटिवली Mac Ocoss पे आ चुके हैं। तो तुम इन गेम्स को खेल सकते हो अपने Mac OS में। लेकिन हमने इस पे रन किया था। नेटिव गेम्स लो सेटिंग पे चल जाते हैं Neo के अंदर। M5 में थोड़े बेटर चलते हैं क्योंकि ऑब्वियसली GPU कोर्स अच्छे हैं ना इसमें। एंड RAM भी ज्यादा है। लेकिन अगर तुम एमुलेटर के थ्रू रन करना चाहते हो लाइक हमने Air M5 के वीडियो में GTA5 वगैरह भी चला करके दिखाया था। तो यह फिर भी चलवा देगा तुम्हें लो प्रीसेट पे। बट Neo नहीं चलवा पाता। Neo एमुलेटर के बाद फेल हो जाता है भाई। तो अगर तुम मतलब कैजुअल गेमिंग करना भी चाह रहे हो ना जुगाड़बाजी करके तो Air M5 में फिर भी वो चीज हो सकती है बट भाई Neo में नहीं कर सकते। बाकी वैसे मैं Mac OS को गेमिंग के लिए रेकमेंड करता भी नहीं हूं। अगर तुम्हें गेमिंग करनी ही है तो या तो Windows लैपटॉप की तरफ जाओ या फिर कंसोल लो। वो ज्यादा बेटर चॉइस रहती है कि भाई पैसे भी लगा रहे हो तो अच्छी जगह लगाओ ना।
बाकी तुम Air M5 की वीडियो में अच्छे से देख सकते हो कि इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस वगैरह सारी चीजें कैसी है। Neo की भी Neo की वीडियो में दिख जाएगी। मोटा-मोटा मैंने बता ही दिया। एंड अगर सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों के अंदर तुम्हें Mac OS मिलेगा भाई लेटेस्ट वाला एंड अपडेट्स भी अच्छे खासे लॉन्ग टर्म तक मिलते रहेंगे। कोई दिक्कत नहीं है। अपडेट्स में भी टेंशन नहीं है Mac OS के मामले में। एंड सेम ऑपरेटिंग सिस्टम है तो सेम यूजर इंटरफेस है। हर चीज सिमिलर है। तुम्हें कहीं पे भी कोई भी कमी देखने को नहीं मिलेगी। देखो परफॉर्मेंस का ना यहां पर भी हल्का सा फर्क मुझे लगता है। मैं जब M5 यूज़ करता हूं ना और इसमें बहुत सारी एप्स को एक साथ ओपन करता हूं तो कंपेरेटिवली Neo में भी हो जाती है बट Neo में थोड़ा सा मतलब स्लो रहता है कंपेरेटिवली इसके। बाकी तुम्हें एi फीचर्स भी दोनों के अंदर बढ़िया मिल जाएंगे। Apple इंटेलिजेंस मिलता है हमें जिसके साथ तुम राइटिंग टूल्स को यूज़ कर सकते हो। नए वाली सीरी को भी यूज़ कर पाओगे। इमेज जनरेशन भी कर सकते हो।
ऑब्जेक्ट रिमूवल, ट्रांसक्रिप्शन भी कर लोगे। इन सभी चीजों का सपोर्ट मिलता है। साथ ही साथ Apple इकोसिस्टम में तुम एंटर हो जाओगे दोनों ही लैपटॉप्स के साथ। तो कोई इशू नहीं है भाई। तुम्हारे सारे इकोसिस्टम वाले काम दोनों में चल जाएंगे। कोई डिफरेंस नहीं है। फिर चाहे वो iPhone मिररिंग हो, कॉपी पेस्ट करना हो, नोट्स वगैरह को भाई आई क्लाउड वाले अकाउंट से मैनेज करना हो, एयर ड्रॉप करना हो, फोटो वीडियोस के लिए, फाइल्स के लिए या मैसेजेस सिंक करने हो, वो सारी चीजें इकोसिस्टम वाली सपोर्टेड है भाई। मतलब सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में तुम्हें कोई भी डिफरेंस नहीं मिलता। Neo या एयर में बिल्कुल सिमिलर टाइप का एक्सपीरियंस मिलेगा। बैटरी में थोड़ा सा डिफरेंस है हमारे पास। एयर की बैटरी हल्की सी बड़ी है। तो इसका बैटरी बैकअप क्लेम Apple ने तो 18 आवर्स करा है।
एंड Neo का 16 आवर्स 2 घंटे का डिफरेंस बताया है। एंड मैंने भी भाई रियल लाइफ में जितना यूज़ करा है ना मुझे भी भाई एक से 2 घंटे का डिफरेंस लगा था इन दोनों के अंदर। तो हां तुम इतना डिफरेंस मान सकते हो जो कि बहुत बड़ा डिफरेंस नहीं है मेरे हिसाब से। लेकिन चार्जिंग स्पीड्स में डिफरेंस आएगा क्योंकि यार इसके साथ सिर्फ 20 व का चार्जर दिया है बॉक्स में जो कि बहुत ही कम है। मतलब इसको थोड़ा ज्यादा टाइम लगेगा चार्ज होने में। इसके साथ हमें ऑप्शन मिलता है फास्ट चार्जर का। 70 व वाला तुम ले सकते हो जिसके थ्रू भाई तुम्हारा मैक काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा। हालांकि यह 45 व तक सपोर्ट करता है लेकिन चार्जर 20 व का दिया है। यह एक दिक्कत है। बाकी बैटरी बैकअप वैरी करेगा तुम्हारे यूज़ के हिसाब से। हो सकता है यह डिफरेंस तुम्हारे लिए ज्यादा भी हो जाए अगर तुम थोड़ा लाइट यूज़ करते हो किसी एक डिवाइस को। मतलब 2 घंटे से ज्यादा डिफरेंस भी मिल सकता है बैटरी बैकअप के मामले में। ओवरऑल ये है कि एयर में परफॉर्मेंस भी ज्यादा है और बैटरी भी ज्यादा है। ये चीज़ है। तो अब अगर फाइनल बातचीत करें। बेसिकली यार देखो डिफरेंस है प्राइस में भी अच्छा खासा इन दोनों के
अंदर। और इस वीडियो का पर्सपेक्टिव सिर्फ यही था कि भाई अगर कोई बंदा पैसे ज्यादा इन्वेस्ट करने जा रहा है तो उसे पता चल जाए कि यार मुझे क्या-क्या चीजें एक्स्ट्रा मिल रही है और क्या मुझे उसके लिए जाना चाहिए या फिर नहीं। तो आई होप तुम्हें क्लेरिटी मिल गई होगी काफी हद तक। अभी Neo का प्राइस अराउंड 70 टू 80,000 चल रहा है। डिपेंडिंग अपॉन तुम कौन सा वेरिएंट लेते हो 256 या 512। एंड सिमिलरली इसका जो बेस वेरिएंट है अपने एयर M5 का वो 1.5 लाख का है। लेकिन यह फिर भी तुम्हें अच्छे से डिस्काउंट वगैरह लगा के 1.3 लाख तक मिल जाता है। कहीं से भी लोगे तुम बैंक डिस्काउंट लगाओ, स्टूडेंट डिस्काउंट लगाओ।
1.2 1.3 लाख तक मिल जाएगा। तो मोटा-मोटा यार 500 के आसपास डिफरेंस है इन दोनों लैपटॉप्स में आज की डेट में। अब अगर तुम ये 40-500 एक्स्ट्रा देते हो ARM5 के लिए तो तुम्हें क्या मिलता है? बेटर डिस्प्ले, 16GB की मेमोरी, ज्यादा अच्छे पोर्ट्स, कैमरा बेटर है। स्पीकर्स थोड़े से अच्छे हैं। ट्रैकपड का एक्सपीरियंस बेटर है। कीबोर्ड बैकलिट वाला भी मिल जाता है। थोड़ी सी बेटर बैटरी एंड एक्सटर्नल डिस्प्लेस भी अगर लगानी है तो उस केस में भी Air M5 में सपोर्ट ज्यादा है। तो अगर ये सारी चीजें तुम्हारे लिए मैटर करती है तो आई वुड से कि तुम स्ट्रेट फॉरवर्ड Air M5 की तरफ जा सकते हो। क्योंकि ज्यादा पैसे आज इन्वेस्ट करोगे तो थोड़ा ज्यादा लंबा भी चलेगा। एंड फ्यूचर प्रूफ भी रहोगे अपने वर्क लोड के हिसाब से। बट अगर तुम्हें लगता है कि नहीं यार मेरा काम चार-प साल तक भी कुछ ज्यादा इनक्रीस नहीं होगा। यही नॉर्मल बेसिक काम मुझे करने हैं। जैसे कि मैं आज कर रहा हूं। देन फिर Neo भी एक अच्छा ऑप्शन है। तुम्हें MacBook वाली सारे फीचर्स सारी चीजें ऑलमोस्ट ये भी डिलीवर करता है जो एक Mac में तुम एक्सपेक्ट करोगे। बाकी देखो मैं ये नहीं कहूंगा कि अगर तुम्हें 70-800
खर्ची करने हैं तो सिर्फ Neo की तरफ जाओ। मतलब जरूरी नहीं है ना Apple लोगो ही चमकाना है। वैसे एक चीज़ मैं बताना भूल गया। इसका लोगो कम चमकता है। इसका थोड़ा बेटर चमकता है यार। दिख भी रहा होगा। तो मतलब जरूरी नहीं है यार Apple लोगों की तरफ ही जाना है तुम्हें। यू कैन बाय अ Windows लैपटॉप 70-8000 में। काफी सारे Windows लैपटॉप आ जाते हैं। अच्छी परफॉर्मेंस वाले। हमने इस वाली वीडियो में अच्छे से बताया था टॉप 10 लैपटॉप्स बताए थे भाई जिनको तुम कंसीडर कर सकते हो। तो उस वीडियो को चेक आउट करना। थोड़ा दिमाग ऐसे खुल जाएगा कि हां यार और भी ऑप्शंस हैं हमारे पास। और अगर कुछ कंफ्यूजन रह गई हो तो कमेंट में ना यूज़ केस के साथ अपना बजट लिख देना। मैं पूरी हेल्प करूंगा।
जनता भी बहुत बढ़िया। कोई ना कोई तुम्हारी हेल्प जरूर कर देगा। तो मुझे कमेंट सेक्शन में बताना कि यार तुम Windows प्रेफर करोगे या फिर एक MacBook और इन दोनों में से कौन सा लेना चाहोगे? इन दोनों के लिंक मैं तुम्हें यहां पर डाल दूंगा। भाई खरीदना चाहो तो यहां से जाके खरीद भी सकते हो। बाकी लाइक सब्सक्राइब करके जाना भाई। हम मिलेंगे किसी अगली वीडियो के अंदर। तब तक के लिए बाय-ब दोस्तों।