Getting the transcript…
By 𝐑𝐨𝐲𝐚𝐥 𝐒𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐓𝐕 · 419 caption lines · Watch on YouTube
ए रश्मि यह क्या पोछा है? फर्श में अपना चेहरा दिखना चाहिए। दीदी तीसरी बार लगा रही हूं। [संगीत] आज नए मालिक पहली बार फैक्ट्री आ रहे हैं। एक दाग भी दिखा ना तो कल से गेट के बाहर। जी दीदी। सुना है मालिक किसी गांव के हैं। जीरो से इतनी बड़ी कंपनी खड़ी कर दी। पुरानी फैक्ट्री नीलाम हुई थी ना। उन्होंने ही खरीदी है। आ गए। गाड़ी आई, गाड़ी आ गई। रश्मि तू किनारे हो जा। तेरी शक्ल मालिक के सामने नहीं आनी चाहिए। हे भगवान अब साफ कर इसे जल्दी।
सॉरी सर। सॉरी। नई सफाई वाली है सर। अभी हटाती हूं। रहने दीजिए। किशन रश्मि सर आप इसे जानते हैं? 8 साल पहले इसने मुझसे एक बात कही थी। तुम्हारे जैसे [संगीत] आदमी जिंदगी भर दूसरों के आंगन में झाड़ू ही लगाते हैं। बस एक दिन और रुक जाती। किशन तेरी अम्मा [संगीत] यह तेरे लिए छोड़ गई थी। बस ये गियर बैठ गया ना तो यह मशीन चल पड़ेगी। चल पड़ेगी या फिर से धुआं छोड़ेगी। इस बार [संगीत] नहीं काका। मशीन भी इंसान जैसी होती है। प्यार से बनाओ तो धोखा [संगीत] नहीं देती। 3 साल से यही प्यार कर रहा है इस लोहे से। कभी बहू से भी इतना प्यार जताया है? बस काका [संगीत] यह मशीन चल गई ना तो रश्मि को पक्का घर दूंगा, सोने की चूड़ियां दूंगा। अच्छा और चलेगी कैसे? किसान लोग तो 20,000 मजदूरी देते हैं कटाई में। इसीलिए तो बना रहा हूं काका। बड़ी मशीन लाखों की आती है। मेरी वाली 15,000 में बनेगी। गरीब किसान भी खरीद लेगा।
अरे चल गई, चल गई रे किशन। हा काका, चल गई। [हंसी] फिर धुआं। [संगीत] बीच वाला गियर गरम हो रहा है, काका। इसका हल मुझे पता है। पीतल की एक छोटी चूड़ी [संगीत] लगानी होगी इसके अंदर। तो लिख ले अपनी कॉपी में। यह बात अभी कॉपी में नहीं लिखी काका। यहां है दिमाग में। पहले बना के देखूंगा फिर लिखूंगा। बहू किशन आ गया क्या? आ जाएगा अम्मा। अपनी कबाड़ वाली प्रेमिका से फुर्सत मिलेगी तब ना। ऐसा मत [संगीत] बोल। वो जो कुछ कर रहा है तेरे लिए ही कर रहा है। यह देखो अम्मा मेरी सहेली कविता। शहर में ब्याह हुआ। तीन कमरों का फ्लैट, गाड़ी और सुख। अम्मा सुख भी पैसे से ही आता है।
रश्मि अम्मा आज मशीन चल गई। सच हे भगवान तेरी मेहनत रंग लाई। चल गई तो क्या पैसे कितने आए? पैसे अभी नहीं आए पर आएंगे रश्मि बहुत आएंगे। 3 साल से यही सुन रही हूं। आएंगे। मेरी साड़ी देखो। दो जगह से सिली हुई है। बस थोड़ा सा और सब्र कर लें। मैंने तेरे लिए सपना [संगीत] देखा है। सपनों से पेट नहीं भरता किशन। बुरा मत मान बेटा। लड़की है उसके भी अरमान है। अम्मा मैं नाकाम तो नहीं हूं ना? नाकाम वो होता है जो कोशिश छोड़ दे। तू तो रोज कोशिश।
बहू इधर आ। यह मेरी सास ने मुझे दिया था। आज तुझे [संगीत] दे रही हूं। यह कंगन इस घर की इज्जत है। अम्मा, यह तो असली सोना है। सोना तो [संगीत] है ही पर इससे भी कीमती है उसका मान। इसे कभी इस घर से बाहर मत जाने देना। जी अम्मा। 3 साल पहले इसी पन्ने पर पहली बार बनाई थी तूने अपनी मशीन। मैंने संभाल कर रख ली। एक दिन तुझे दिखाऊंगी। पक्का भेज रहा है। हां काका। ग्रामीण नवाचार पुरस्कार। सरकार गांव के आविष्कारों को चुनती है। जीते तो 25 लाख और फैक्ट्री [संगीत] में साझेदारी।
रश्मि को बताया? नहीं काका। अगर चुना गया तो सरप्राइज दूंगा। अगर नहीं चुना गया तो उसे एक और दुख नहीं देना चाहता। लोहा जितना तपता है उतना मजबूत [संगीत] होता है। अरे वाह किशन बेटा चार मजदूरों का काम अकेली मशीन कर रही है। हां हरनाम चाचा। और डीजल भी आधा लगता है। व्हाट इज दिस जंक? यह कबाड़ कौन चला रहा है बाबूजी? ये किशन की मशीन है। गांव का लड़का है। हम इंटरेस्टिंग। कितने में बनाई? 15,000 में साहब। 15,000 15,000 की चीज 15 दिन चलेगी। चल कर दिखा रही हैं साहब। रॉकी सिंघानिया। मैं यहां फैक्ट्री के लिए जमीन देखने आया हूं।
सेल मी दिस डिज़ाइन। 50,000 दूंगा। माफ कीजिए साहब यह बिकाऊ नहीं है। एवरीथिंग हैज़ अ प्राइस डार्लिंग। बस सही आदमी से पूछना पड़ता है। ये कांच की चूड़ियां इतनी खूबसूरत कलाई पे। आप वो कल वाले साहब रॉकी जस्ट रॉकी। तुम किशन की वाइफ हो ना? जी सैड बहुत सैड। इतनी सुंदर लड़की और कबाड़ में जिंदगी। सबकी किस्मत आपके जैसी नहीं होती साहब। किस्मत बदली भी [संगीत] जा सकती है। भैया इनको जो पसंद है सब पैक करो। बिल मेरा। नहीं नहीं ये ठीक नहीं।
रिलैक्स बस एक गिफ्ट है। शहर में तुम्हारे जैसी लड़कियां रानी बनकर रहती हैं। यहां पानी भरती हैं। [संगीत] ये चूड़ियां कहां से आई? कविता ने भेजी हैं शहर से। बहुत सुंदर लग रही हैं। काश तुम ला पाते। रश्मि बस कुछ दिन और किशन आज वो सिंघानिया आज [संगीत] वो 500 दे रहा था। 500 और तुमने मना कर दिया। वो मशीन मेरी 3 साल की मेहनत है रश्मि। उसकी कीमत 500 नहीं है। तो क्या है उसकी कीमत? हमारे घर की छत टपकती है। अम्मा की दवाई उधार और तुम्हें अपने लोहे की कीमत चाहिए।
भरोसा रख एक दिन यह मशीन। [संगीत] एक दिन कुछ नहीं होगा। तुम कबाड़ी थे, कबाड़ी ही रहोगे। किसी ने देख लिया तो? तो क्या [संगीत] तुम वहां खुश हो? नहीं। तो मेरे साथ चलो राजनगर। मेरा बंगला, मेरी गाड़ी सब तुम्हारा। मैं तुमसे शादी करूंगा [संगीत] रश्मि। सच प्रॉमिस। बस एक छोटा सा काम करना होगा। क्या? किशन की वो कॉपी जिसमें मशीन के सारे नक्शे हैं वो ले आओ। वो वो उसकी जान है और तुम तुम उसकी जान नहीं हो उसकी जान लोहा [संगीत] है रश्मि तुम नहीं सोचो वो कॉपी तुम्हारी नई जिंदगी का टिकट है रश्मि तेरा पक्का घर क्या मैं यह कॉपी उठा लूं और किशन के पास जो राज क्या वो मुझे कभी बता पाएगा? मुझे क्या करना [संगीत] चाहिए?
सरकारी चिट्ठी है किशन दिल्ली से। बधाई हो। आपका आविष्कार ग्रामीण नवाचार पुरस्कार के लिए चुना गया है। ₹25 लाख और फैक्ट्री साझेदारी। अपनी मूल डिजाइन कॉपी 7 दिन के अंदर जमा करें। काका चुना गया मैं चुना गया काका क्या सच 25 लाख काका अम्मा की दवाई पक्का घर रश्मि की चूड़ियां सब जा पहले बहू को बता जिसने इतना सहा सबसे पहले उसका हक है नहीं काका आज रात बताऊंगा गजरा लेकर नई साड़ी लेकर [नाक से की जाने वाली आवाज़] मुझे माफ कर दो अम्मा पर मुझे ये मिट्टी वाली जिंदगी नहीं चाहिए।
भैया ये वाली और एक मोगरे का गजरा। क्या बात है किशन आज तो दूल्हा बनकर जा रहा है। आज मेरी रश्मि को [संगीत] सबसे बड़ी खुशी देनी है भैया। रश्मि इतनी रात को कहां ये बैग ये गाड़ी किसकी है? हेलो किशन योर वाइफ इज कमिंग विथ मी। रश्मि ये क्या बोल रहा है? सही बोल रहा [संगीत] है मैं जा रही हूं। सुन सुन रश्मि मेरी बात सुन। आज मुझे बहुत जरूरी बात बतानी है। आज दोपहर चुप रहो। तुम्हारी हर बात एक मशीन पर आकर खत्म होती है।
नहीं इस बार सच में बस किशन 3 साल 3 साल मैंने तुम्हारा कबाड़ देखा अब और नहीं। मैं तेरे बिना कैसे जैसे तुम्हारी मशीन रहती है अकेले कबाड़ [संगीत] में। और एक बात याद रखना किशन तुम्हारे जैसे आदमी जिंदगी भर दूसरों के आंगन में झाड़ू ही लगाते हैं। बस एक बार एक बार मेरी बात सुन लेती रश्मि जिस दिन रश्मि गई उसी दिन किशन की किस्मत खुली थी पर रश्मि को यह सच पता चलने में 8 साल लगने [संगीत] वाले थे बहू कहां है किशन हे राम मेरी कॉपी अम्मा मेरी कॉपी कहां है?
वो वो ले गई क्या? वो सिर्फ मुझे छोड़कर नहीं गई अम्मा। मेरा कल भी ले गई। किशन जी आपकी मूल डिजाइन कॉपी कहां है? साहब वो चोरी हो गई। किशन जी कल सिंघानिया एग्रोटेक ने बिल्कुल यही डिजाइन अपने नाम से पेटेंट के लिए जमा किया है। [संगीत] पूरे नक्शे के साथ उनके वकीलों ने शिकायत दी है। झूठ है साहब। यह मेरा है। 3 साल से बना रहा हूं। पूरा गांव गवाह है। गांव की गवाही कागज पर नहीं चलती। आपके पास कोई सबूत है? माफ कीजिए। आपका चयन रद्द किया जाता है।
सुना चोरी का डिजाइन था। तभी तो बीवी भी छोड़ गई। नकली आदमी के साथ कौन रहेगा? किशन रोना मत बेटा। अम्मा मैं हार गया। सब छीन गया। बीवी, मशीन, [संगीत] इज्जत। सुन वो कॉपी चुरा ले गए ना? पर क्या तेरे हाथ चुरा पाए? अम्मा। हुनर हाथों में होता है बेटा। कॉपी में नहीं। तुम ठीक हो जाओ अम्मा। बस तुम ठीक हो जाओ। [हंसी] अम्मा अपनी बात पूरी नहीं कर पाई। उस संदूक में क्या था? यह राज 8 साल बाद खुलने वाला था। कब तक ऐसे बैठा रहेगा?
क्या करूं काका? सबने चोर कह दिया। देख इसे आग में डाला, पीटा फिर भी टूटा नहीं। मैं लोहा नहीं हूं काका। तो बन जा। तेरी अम्मा ने क्या कहा था? हुनर हाथों में होता है। सिंघानिया के पास मेरी कॉपी है। उनकी मशीन हर बार गर्म होगी, जलेगी और उन्हें पता भी नहीं चलेगा क्यों। तो फिर मैं वो मशीन बनाऊंगा जो कभी गर्म नहीं होगी। और उसका नाम होगा शांति। अम्मा के नाम पर। किशन बेटा, सिंघानिया वाली मशीन ली थी पड़ोस के गांव वालों ने। तीसरे दिन धुआं देकर बंद हो गई। फसल खड़ी रह गई और यह वाली चाचा पूरे 10 दिन से चल रही है। एक बार भी गर्म नहीं हुई। मेरे साले को भी चाहिए और उसके दो पड़ोसियों को।
सुना ऑर्डर आने लगे। व्हाट डू यू मीन मशीनंस आर बर्निंग? फिक्स इट। इंजीनियर बदलो। रॉकी शादी की बात कब करोगे? एक साल हो गया। नॉट नाउ रश्मि। बिजनेस डूब रहा है और तुम्हें शादी सूझी है। [संगीत] तुमने वादा किया था। वादे बहुत लोग करते हैं। रॉकी ये गांव वाली अभी तक यहीं है। लोग बातें बना रहे हैं। आंटी जी मैं रॉकी से शादी शादी तुमसे बेटा मेहता इंडस्ट्रीज की बेटी [संगीत] तान्या से रिश्ता पक्का हो रहा है रॉकी का। तुम तुम तो बस टाइम पास हो।
रॉकी मैंने तुम्हारे लिए अपना घर छोड़ा। अपना पति छोड़ा। एक्जेक्टली यही [संगीत] तो प्रॉब्लम है। क्या मतलब? जो औरत अपने पति की नहीं हुई वो मेरी क्या होगी? एवरीथिंग हैज़ अ प्राइस डार्लिंग। तुम्हारी प्राइस [संगीत] बस एक कॉपी थी। इसे कभी [संगीत] इस घर से बाहर मत जाने देना। मैंने तो पूरा घर ही बाहर कर दिया। रश्मि [संगीत] सुनार ने बोला वो कंगन ₹80,000 का बिकेगा। बेच क्यों नहीं देती? किराया भी तो 3 महीने का बाकी है। नहीं दीदी, यह मेरा नहीं है। यह एक घर की इज्जत है। मैंने वो घर तो बर्बाद कर दिया। यह तो लौटाना ही है। तो जा लौटा दे।
किस मुंह से जाऊं दीदी? उस आदमी ने मुझे पलकों पर रखा था। और मैंने [संगीत] उसका सब चुरा लिया। देख किशन सिंघानिया एग्रोटेक दिवालिया, किसानों के केसों में फंसी कंपनी, राजनगर फैक्ट्री की नीलामी। खुश नहीं है काका। किसी के गिरने पर खुश होना होता, तो मैं 5 साल पहले ही टूट गया होता। जिस इमारत में मेरी चोरी की कॉपी [संगीत] से मशीनें बनी, वहीं अब असली मशीन बनेंगी। पर किशन नहीं जानता था। उस फैक्ट्री में उसका अतीत झाड़ू लिए [संगीत] खड़ा था।
तुम्हारे जैसे आदमी जिंदगी भर दूसरों के आंगन में झाड़ू ही लगाते हैं। यही कहा था ना? हां। तुमने सच कहा था रश्मि। मैं आज भी झाड़ू लगाता हूं। हर सुबह अपनी फैक्ट्री में [संगीत] सबसे पहले। अम्मा कहती थी जो अपनी जगह साफ नहीं रखता उसका मन भी साफ नहीं रहता। आज से इस फैक्ट्री में कोई किसी पर चिल्लाएगा नहीं। काम छोटा नहीं होता। नियत [संगीत] छोटी होती है। जी जी सर। मेरे कैबिन में आओ। बैठो। मैं बैठने लायक नहीं हूं किशन।
अम्मा कैसी हैं? यह नहीं पूछोगी? अम्मा कहां है? नहीं। अम्मा कब? तुम्हारे जाने के दो हफ्ते बाद। मैंने मैंने अम्मा को भी मार दिया। ग्रामीण नवाचार पुरस्कार [संगीत] आपका चयन। यह तारीख यह तो [संगीत] उसी दिन की है रश्मि जिस रात तुम गए। उस रात तुम कुछ बताना चाह रहे थे। जेब में हाथ डाल रहे थे। यह चिट्ठी थी और लाल साड़ी और मोगरे का गजरा सब तुम्हारे लिए था। एक दिन बस एक दिन और रुक जाती। सिर्फ एक दिन किशन मैंने एक के सब्र के बदले पूरी जिंदगी [संगीत] बेच दी।
[प्रशंसा] [संगीत] [प्रशंसा] यह वो लड़का है जिसे कभी चोर कहा गया था। आज 10,000 किसानों की फसल इसकी मशीन काटती है। [प्रशंसा][संगीत] स्टॉप दिस ड्रामा। ये फैक्ट्री मेरी थी और यह डिजाइन भी मेरा है। दिस मैन इज अ थीफ। किशन जी रॉकी सिंघानिया का दावा है कि आपकी शांति [संगीत] मशीन उनके पेटेंट की नकल है। क्या कहेंगे? मेरे पास पेटेंट के पेपर्स हैं। या तो मुझे कंपनी में हिस्सा दो या कोर्ट में मिलो। रॉकी [संगीत] जी आपका डिजाइन जलता क्यों था यह पता है? व्हाट? क्योंकि जो कॉपी आपके पास आई थी उसमें आखिरी बात लिखी ही नहीं थी। वो बात मेरे दिमाग में थी।
[संगीत] चोरी का माल हमेशा अधूरा होता है। बकवास सबूत दिखाओ। तुम्हारे पास एक कागज नहीं है। कागज है काका। यह तो अम्मा का संदूक। 8 साल से तूने इसे खोला नहीं। दुख के मारे। कल रात मैंने खोला तेरी अम्मा की [संगीत] अधूरी बात पूरी करने। मेरे संदूक में तेरी पहली यही कहना चाहती थी शांति भाभी तेरी पहली मशीन का पहला नक्शा इस पर तारीख है रॉकी के गांव आने से 3 साल पहले की और नीचे शांति भाभी का अंगूठा गवाही में अम्मा तुम जाते-जाते भी मेरी गवाही दे गई ये ये नकली है कोई भी बना सकता है नकली नहीं है तुम तुम यहां?
मैं किशन की [संगीत] पत्नी थी। 8 साल पहले इस आदमी के कहने पर मैंने अपने पति के तकिए के नीचे से वो नीली कॉपी चुराई थी। इसने वादा किया था कि मुझसे शादी करेगा। और कॉपी मिलते ही मुझे बोला तुम्हारी प्राइस बस एक कॉपी थी। वो डिज़ाइन कभी इसका नहीं था। चोर यह है और इसकी चोरी में मैं भी शामिल थी। रॉकी जी क्या यह सच है? आपने चोरी का डिजाइन पेटेंट कराया था? नो कमेंट्स, नो कमेंट्स। अरे इसी की जलने वाली मशीन से हमारे गांव की फसल बर्बाद हुई थी। निकालो इसे यहां से।
रॉकी जी, एवरीथिंग हैज़ अ प्राइस। आज आपको आपकी कीमत पता चल गई। [प्रशंसा] अम्मा ने कहा था इसे कभी [संगीत] इस घर से बाहर मत जाने देना। पर 8 साल में एक दिन भी इसे बेचा नहीं। भूखी रही किराया नहीं भरा पर यह नहीं बेचा। मेरा तो कुछ था ही नहीं। [संगीत] सब तुम्हारा था। तुम्हारा प्यार, तुम्हारी अम्मा, तुम्हारा घर। और मैंने उसे कबाड़ समझ लिया। तुम्हारे घर की इज्जत घर लौट आई। मुझे माफ कर दो किशन। मैं कुछ नहीं मांगूंगी। बस माफी। माफ कर दिया रश्मि सच जो धागा टूट जाए वो गांठ लगाकर जुड़ तो जाता है [संगीत] पहले जैसा नहीं होता मैं समझती हूं मैंने वो हक उसी रात खो दिया था इस फैक्ट्री [संगीत] में महिलाओं की एक नई यूनिट शुरू हो रही है। गांव की औरतें मशीन के पुरजे बनाएंगी। तुम चाहो तो उसमें [संगीत] काम कर सकती हो। इज्जत से अपनी मेहनत से। नहीं किशन पहले मुझे [संगीत] एक काम करना है।
क्या? केसरगंज जाना है। अम्मा का आंगन 8 साल से सूना पड़ा होगा ना। बहू तू? काका। [संगीत] एक दिन मैंने कहा था कि उसके जैसे आदमी जिंदगी भर दूसरों के आंगन में झाड़ू लगाएंगे। झाड़ू [नाक से की जाने वाली आवाज़] मैं लगा रही हूं। [संगीत] और यह आंगन दूसरों का नहीं। यह तो वही आंगन है जो कभी मेरा था और मैंने खुद [संगीत] ठुकरा दिया। हुनर हाथों में होता है बेटा। कॉपी में नहीं जो चोरी हो सके वो तेरा था ही नहीं। पैसा, गाड़ी, बंगला यह सब चुराए जा सकते हैं। पर किसी की मेहनत, किसी का हुनर और किसी का सच्चा प्यार कोई नहीं चुरा [संगीत] सकता। और जो एक दिन का सब्र नहीं रख पाता वो पूरी जिंदगी पछताता है। अगर आप किशन होते तो क्या रश्मि को वापस अपना लेते? कमेंट में हां या ना लिखिए।